Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • राजनीति
  • पीएम मोदी, अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, बिहार के मुद्दों पर हुई चर्चा
देश-विदेश

पीएम मोदी, अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, बिहार के मुद्दों पर हुई चर्चा

पटना. बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ये बैठक 30 मिनट तक चली। पीएम आवास पर हुई मुलाकात में नीतीश के साथ जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान बिहार सरकार की प्राथमिकताओं और राजनीतिक बातें हुई।

वहीं बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि मुलाकात के दौरान सात निश्चय योजना 3.0 को लेकर बातचीत हुई। इसके साथ ही यह भी विचार-विमर्श किया गया कि केंद्र सरकार बिहार की और किस तरह से मदद कर सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद इस तरह की बैठकें सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं, जिसमें भविष्य की योजनाओं और सहयोग पर चर्चा होती है।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। शाह ने नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। आपको बता दें नीतीश कुमार के दो दिन के दिल्ली दौरे का आज आखिरी दिन है आज शाम तक नीतीश पटना लौट आएंगे। इससे पहले उन्होने कल पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की थी।

बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। इससे पहले पटना में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकात हुई थी। तब, मुख्यमंत्री समेत सरकार के अन्य मंत्रियों ने गांधी मैदान में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में शपथ ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts