Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • आरपी अग्रवाल की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे हर वर्ग के लोग
रायगढ़ आसपास

आरपी अग्रवाल की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे हर वर्ग के लोग

गुरुजनों व विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, सुनाए अपने-अपने संस्मरण

रायगढ़। पीडी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य व अर्थशास्त्र के जाने-माने प्रोफेसर आरपी अग्रवाल का 26 जुलाई को दुखद निधन हो गया। उनके निधन पर रविवार को नीलांचल भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शहरवासियों ने उपस्थित कर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। स्कूल-कालेज के गुरुजनों के साथ उनके पढ़ाए शिष्यों ने उन्हें याद करत ेहुए अपने-अपने संस्मरण सुनाए। इस दौरान श्री अग्रवाल के छोटे भाई रामजी अग्रवाल व पुत्र दिनेश अग्रवाल सहित उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना भी व्यक्त की।
प्रोफेसर आरपी अग्रवाल ने शहर के पीडी कामर्स कॉलेज में सन् 1965 से 1996 तक सेवाएं दीं। वे वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक के रूप में काफी लोकप्रिय रहे। उनके द्वारा शिक्षित अनेक छात्र वर्तमान में आयकर विभाग, वकील, प्राध्यापक सहित अन्य उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कुछ छात्र सफल व्यवसायी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं। रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके शिष्यों के साथ गुरुजन व शहरवासी शामिल हुए और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके द्वारा पढ़ाए गए शिष्यों ने उन्हें याद करते ेहुए बताया कि अग्रवाल सर सादगी के प्रतिमूर्ति थे। वे इतने रोचक ढंग से पढ़ाते थे, कि उनकी क्लास से कोई भी छात्र अनुपस्थित नहीं रहता था। शहर के हर मोहल्ले में उनके शिष्य मिल जाएंगे। सेवानिवृत्ति के बाद वे राजापारा में रहते थे, जहां के लोग उन्हें प्रोफेसर साहब के नाम से ही जानते हैं। उनकी जीवनशैली के सभी कायल थे। प्रतिदिन सुबह एक घंटा का योग उनकी दिनचर्या में शामिल था। सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत पर चलने वाले अग्रवाल सर आज भले ही भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं है, लेकिन वे हमारे दिलों में हमेशा मौजूद रहेंगे। सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। 6 अगस्त को शाम 4 बजे उनके आशीर्वादपुरम् स्थित नए निवास में पगड़ी रस्म होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts