Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर में दर्दनाक हादसा: गणेश विसर्जन के जुलूस में दौड़ी मौत वाली कार, तीन की गई जान… 22 से ज्यादा घायल
छत्तीसगढ़

जशपुर में दर्दनाक हादसा: गणेश विसर्जन के जुलूस में दौड़ी मौत वाली कार, तीन की गई जान… 22 से ज्यादा घायल

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर में बीती रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गणेश विसर्जन जुलूस में घुस गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुरुडांड में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गणेश विसर्जन करने तालाब की ओर जा रहे ग्रामीणों की भीड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो ने कहर बरपाया। इस भयावह हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक दर्जन से ज्यादा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भीड़ पर चढ़ी बोलेरो, दहशत का मंजर
प्रत्यक्षदर्शी टंकेश्वर यादव के मुताबिक, बोलेरो इतनी तेज रफ्तार में थी कि उसने भीड़ को रौंदते हुए कई लोगों को हवा में उछाल दिया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी, वहीं वाहन में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने चालक और बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी अंबिकापुर से कुनकुरी जा रही थी।
विज्ञापन

मृतकों और घायलों की सूची

हादसे में जिनकी मौत हुई है….
अरविंद (19 वर्ष) पिता तोबियस केरकेट्टा
विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष) पिता देवनारायण
खिरोवती यादव (32 वर्ष) पत्नी हरीश यादव

वहीं घायलों में फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम, संदीप यादव, नारायण, देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और बोलेरो चालक सुखसागर सहित 25 से अधिक लोग शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा व उनकी टीम ने रातभर उपचार किया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा खुद उपचार की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।खबर लिखे जाने तक मृतकों के शव का पोस्टमार्टम शुरू किया गया है।

मौके पर विधायक, कलेक्टर और एसएसपी
घटना की जानकारी मिलते ही जशपुर विधायक रायमुनि भगत देर रात अस्पताल पहुंचीं और घायलों व परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशिमोहन सिंह भी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर ने बताया कि मेडिकल टीम के साथ नायब तहसीलदार को अंबिकापुर भेजा गया है ताकि घायलों को हर जरूरी सुविधा मिल सके।

पुलिस की कार्रवाई
एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बोलेरो और चालक को पकड़ लिया गया है। फिलहाल प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts