Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन
छत्तीसगढ़

भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

रायपुर, 25 दिसंबर 2025

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अटल परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता थे। उनका छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भौगोलिक क्षेत्र को एक नए राज्य का स्वरूप देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे एक महान राजनेता, कुशल प्रशासक, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी नेता थे, जिनका योगदान देश और प्रदेश के विकास में अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू एवं श्री मोतीराम चंद्रवंशी, श्री राजेंद्र चन्द्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सभापति श्री रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री पीयूष ठाकुर, श्री सुरेश दुबे, श्री विजय पटेल, मनीराम साहू, श्री जसविंदर बग्गा, श्री सनत साहू, श्री सुनील दोषी, श्री पन्ना चंद्रवंशी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्री सानु साहू, श्री राजा द्विवेदी, श्री संजीव कुर्रे, श्री अजय ठाकुर, श्री बिहारी धुर्वे, श्री दुर्गेश अवस्थी, श्री केशरीचंद सोनी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts