Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • स्थापना दिवस पर PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- हम सत्ता के भूखे नहीं, सेवा के पुजारी हैं
देश-विदेश

स्थापना दिवस पर PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- हम सत्ता के भूखे नहीं, सेवा के पुजारी हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की विकास यात्रा और भविष्य के संकल्पों पर चर्चा की। पीएम ने कहा कि UCC और One Nation One Election जैसे विषय केवल चर्चा का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि यह कुशल शासन और राष्ट्रीय अखंडता के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब हैं।

सेवा vs सत्ता की राजनीति
पीएम मोदी ने भारतीय राजनीति में दो अलग-अलग धाराओं का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ वह राजनीति है जो केवल ‘सत्ता’ पर आधारित है, जबकि भाजपा की राजनीति ‘सेवा’ पर टिकी है। “हमने भारतीय राजनीति में एक नया सिद्धांत पेश किया है ‘नेशन फर्स्ट’। कांग्रेस ने हमेशा एक परिवार को महत्व दिया, जबकि भाजपा हर नागरिक को समान सम्मान और महत्व देती है।”

बीजेपी सरकार की बड़ी उपलब्धियां गिनवाईं
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पिछले वर्षों में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को गिनाया। उन्होंने बताया कि धारा 370 और राम मंदिर का निर्माण किया। सामाजिक सुधार जैसे ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध और CAA का फैसला, कानूनी बदलावों के बारे में जानकारी दी है।

कांग्रेस के 1984 के दौर का भी किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए 1984 के दौर की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस ने रिकॉर्ड सीटें जीती थीं, लेकिन जनता के भरोसे को तोड़ा। उन्होंने कहा, “उस दौर में भी देश देख रहा था कि उन्हें कैसे नीचा दिखाया जा रहा है, और उसी समय से भाजपा पर देशवासियों का विश्वास बढ़ना शुरू हुआ।”

50 साल पूरे करना एक मील पत्थर जैसा है
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा जल्द ही अपने 50 साल पूरे करने जा रही है। यह एक बड़ा मील का पत्थर है। उन्होंने आह्वान किया कि पार्टी को नई तकनीक के इस दौर में खुद को ढालना होगा और नए भारत के निर्माण के लिए निस्वार्थ भाव से काम करना जारी रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts