Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर में 15 अगस्त पर नक्सलियों के स्मारक पर फहराया तिरंगा और लगाए नारे, माओवादियों ने ‘जन अदालत’ लगाकर कर दी हत्या
क्राइम

कांकेर में 15 अगस्त पर नक्सलियों के स्मारक पर फहराया तिरंगा और लगाए नारे, माओवादियों ने ‘जन अदालत’ लगाकर कर दी हत्या

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक गांव में नक्सलियों ने एक शख्स को मौत की नींद सुला दिया। एक अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नक्सलियों के स्मारक पर तिरंगा फहराया था और पुलिस की मदद भी की थी।

अधिकारियों ने मृतक की पहचान छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिनगुंडा गांव के मनीष नुरेती के रूप में की। उन्होंने बताया कि सोमवार को हथियारों से लैस नक्सलियों का एक ग्रुप गांव में पहुंचा और नुरेटी के साथ-साथ दो अन्य लोगों को बंधक बना लिया।

भरी सभा में नक्सलियों ने की हत्या
अधिकारी ने गुरुवार को बताया, “उन्होंने एक जन अदालत लगाई, जहां नुरेती की हत्या कर दी गई, जबकि अन्य दो को पिटाई करने के बाद छोड़ दिया गया। माओवादियों ने एक पोस्टर लगाकर दावा किया कि नुरेती पुलिस का मुखबिर था, जो कि झूठ है।”

पहले भी कईयों को उतारा मौत के घाट
कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक आई.के. एलेसेला ने कहा कि नुरेती का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है और उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। एलेसेला ने बताया, “नक्सली अक्सर बिनगुंडा गांव आते हैं। पिछले डेढ़ साल में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाकर चार-पांच लोगों की हत्या कर दी है। हालांकि, मृतकों में से किसी का भी पुलिस से कोई संबंध नहीं था।”

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, “एक छोटा वीडियो भी सामने आया है जिसमें मनीष नुरेटी स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।” सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बच्चों सहित कुछ ग्रामीणों को ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए तिरंगा फहराते हुए दिखाया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सली 15 अगस्त को गांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर नुरेती और कुछ अन्य लोगों से नाराज थे। उन्होंने बताया कि नुरेती उन ग्रामीणों में से एक है, जिन्हें वीडियो में देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts