रायपुर, 22 मई 2026. सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खाद और बीज वितरण व्यवस्था की जांच के दौरान एफसीओ नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने दो निजी कृषि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने गुरुवार को सहकारी समितियों और निजी विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
उर्वरक निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, मायाशंकर जोल्हे और जुगेश्वर पटेल ने विकासखंड सारंगढ़ अंतर्गत सेवा सहकारी समिति कोसीर, साहू कृषि केन्द्र मल्दा-अ, गीता ट्रेडर्स, चन्द्रा कृषि केन्द्र जशपुर और दिलीप ट्रेडर्स हरदी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एफसीओ के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर दिलीप ट्रेडर्स हरदी और साहू कृषि केन्द्र मल्दा-अ को नोटिस जारी किया गया।















