Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

सीख लें प्रेशर कुकर में रसगुल्ला बनाने की रेसिपी, घंटों का काम मिनटों में होगा

घर में बने रसगुल्ले आमतौर पर स्पंजी नहीं होते और इन्हें बनाने के लिए काफी सारा टाइम चाहिए होता है। लेकिन आप इन टेस्टी, स्पंजी रसगुल्लों को मात्र कुछ ही समय में प्रेशर कुकर में बना लें।

सीख लें प्रेशर कुकर में रसगुल्ला बनाने की रेसिपी, घंटों का काम मिनटों में होगा
प्रेशर कुकर में रसगुल्ला बनाने की ऐसी आसान ट्रिक। हर कोई घर में रसगुल्ला बनाना शुरू कर देगा। त्योहारों का दिन आ रहा है तो घर में मिठाई वगैरह तो जरूर बनती होगी। अगर आपके घर में भी हाथो से बनी मिठाई को खाने का शौक सब रखते हैं तो ये रसगुल्ले की रेसिपी जरूर नोट कर लें। जिसे बनाने के लिए आपको घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं बस कुछ ही मिनटों में प्रेशर कुकर में बनकर रेडी हो जाएगे। नोट कर लें रेसिपी।

प्रेशर कुकर में रसगुल्ला बनाने की सामग्री
फुल क्रीम मिल्क एक लीटर

सिरका एक या दो चम्मच
सूजी एक चम्मच भुनी हुई
इलायची पाउडर आधा चम्मच

चीनी 3 कप
प्रेशर कुकर में रसगुल्ला बनाने की विधि
-सबसे पहले दूध को तेज फ्लेम पर उबाल लें और फिर उबलते दूध में विनेगर डाल दें।
-दूध फटे लगे तो गैस बंद कर दें और चम्मच से चलाते हुए देख लें कि दूध पूरी तरह से पानी छोड़ चुका है कि नहीं। जब पानी छोड़ दे दूध को कपड़े से छानकर अलग कर लें।
-फिर इस छने हुए फटे दूध को दो से तीन पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें। जिससे कि विनेगर का स्वाद और महक निकल जाए। अब इसे आधे घंटे के लिए टांग दें।
-प्रेशर कुकर में चीनी डालें और साथ में पानी डालकर पकने के लिए रख दें।
-अब फटे हुए दूध को लें और उसे मिक्स करें। अच्छी तरह से मिक्स करने के साथ उसमे भुनी हुई एक चम्मच सूजी और साथ में इलायची पाउडर डालें।
-हाथों से अच्छी तरह से तब तक गूंथे जब तक ये चिकना ना हो जाए। इस आटे की गोली बनाकर चेक कर लें।
-अगर गोली में एक भी क्रैक नहीं है तो इसका मतल है कि ये बिल्कुल परफेक्ट बना है।

-अब इन गोलियों को पानी और चीने के पक रहे घोल में डाल दें। दो से तीन मिनट पकाने के बाद कुकर का ढक्कन बंद कर।

-दो से तीन सीटी आने तक पकाएं। गैस की धीमी फ्लेम पर पांच मिनट और पका लें।

-गैस बंद कर दें और कुकर की सीटी खुलने का इंतजार करें।

-बस तैयार है टेस्टी और स्पंजी रसगुल्ला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts