Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ में होम ब्रॉडबैंड में जियो का दबदबा
Blog

रायगढ़ में होम ब्रॉडबैंड में जियो का दबदबा

न्यूज डेस्क। रायगढ़ जिले में होम ब्रॉडबैंड सेवा के क्षेत्र में रिलायंस जियो ने अपनी पकड़ को और सशक्त किया है। वर्तमान में रायगढ़ जिले में 20 हज़ार से ज्यादा ग्राहक जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर का कनेक्शन लेने की इच्छा जता चुके है, और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जो कि अन्य ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाताओं की तुलना में दोगुने से भी अधिक हैं।
टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा मार्च 2025 में जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भी, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर के ग्राहकों की संख्या 12 लाख से अधिक हो चुकी है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि जियो ने न केवल रायगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र में डिजिटल कनेक्टिविटी में अग्रणी भूमिका निभाई है।

i

जियो अनलिमिटेड ऑफर’ को जबरदस्त रिस्पांस

इस लोकप्रिय ऑफर के तहत 299 रुपये या उससे अधिक के प्लान पर नया जियो सिम कनेक्शन लेने या कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज कराने पर ग्राहक जियोहॉटस्टार पर पूरे IPL क्रिकेट सीजन का मुफ्त आनंद ले सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, जियो फ्री ट्रायल ऑफर के अंतर्गत 500 रुपय की सुरक्षा राशि जमा करने पर जियो फाइबर या जियो एयर फाइबर का 50 दिनों तक का नि:शुल्क कनेक्शन भी दे रहा है। इस ट्रायल के दौरान ग्राहक 4K में क्रिकेट देखने का शानदार अनुभव ले सकते हैं, साथ ही 800+ टीवी चैनल, 11+ OTT ऐप्स और अनलिमिटेड वाई-फाई जैसी सेवाएं भी मुफ्त में उपलब्ध हैं।

मजबूत नेटवर्क और ट्रू 5G में बढ़त

जियो अपने अत्याधुनिक स्टैंडअलोन ट्रू 5G नेटवर्क के ज़रिए ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान कर रहा है। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में मौजूद कुल 5G क्षमता का 70% से अधिक हिस्सा जियो के पास है, जो दोनों राज्यों के सभी 88 जिलों में उपलब्ध है।
रिलायंस जियो का उद्देश्य है डिजिटल इंडिया की परिकल्पना को साकार करना और हर घर तक तेज़, सुलभ और विश्वसनीय इंटरनेट सेवा पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts