Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप जीता:साउथ कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया; वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई किया
खेल जगत

भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप जीता:साउथ कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया; वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई किया

नई दिल्ली। भारत ने रविवार को एशिया मेंस हॉकी का खिताब जीत लिया। बिहार के राजगीर खेल परिसर में पांच बार की विजेता कोरिया को 4-1 से पराजित कर मेजबान देश ने चौथी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ ही भारत ने 2026 हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर लिया है।

इसके साथ ही भारत की मेंस टीम ने आठ वर्ष का सूखा खत्म करते हुए ट्रॉफी जीती। इससे पहले बांग्लादेश के ढाका में 2017 में भारत ने मलेशिया को पराजित कर खिताब जीता था। कोरिया के खिलाफ तीन गोल फील्ड और एक पेनल्टी कॉर्नर की मदद से हुए। मुकाबले के हीरो दिलप्रीत सिंह रहे। प्लेयर ऑफ द मैच दिलप्रीत ने दो फील्ड गोल किए।

एक गोल कर सका कोरिया
फाइनल में भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागा। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में गोल किया। तीसरे क्‍वार्टर के अंत में दिलप्रीत (44 मिनट) ने एक और गोल दाग दिया। 49वें मिनट में अमित रोहिदास ने भारत के लिए चौथा गोल किया। साउथ कोरिया की ओर से 1 ही गोल हुआ। 50वें मिनट में सन डेन ने गोल किया। इसके बाद दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकीं।

भारत ने 8 साल बाद जीता खिताब-
साल विजेता रनरअप
1982 पाकिस्तान भारत
1985 पाकिस्तान भारत
1989 पाकिस्तान भारत
1994 साउथ कोरिया भारत
1999 साउथ कोरिया पाकिस्तान
2003 भारत पाकिस्तान
2007 भारत साउथ कोरिया
2009 साउथ कोरिया पाकिस्तान
2013 साउथ कोरिया भारत
2017 भारत मलेशिया
2022 साउथ कोरिया मलेशिया
2025 भारत साउथ कोरिया
भारत ने किए कुल 39 गोल
इसके पहले तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में मलेशिया ने चीन को 4-1 से मात दी। पांचवें एवं छठे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में जापान ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 6-1 से पराजित कर दिया। टूर्नामेंट में सबसे अधिक 12 गोल मलेशिया के अखिमुल्लाह अनुर ने किए। टीम गोल के मामले में भारत 39 गोल के साथ शीर्ष पायदान पर रहा।

हॉकी इंडिया ने की पैसों की बारिश
एशिया कप का खिताब जीने पर भारतीय खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो गई। हॉकी इंडिया ने भारत के प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख और सपोर्ट स्टाफ को डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts