Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • रायगढ़ में बच्चा चोरी की कोशिश, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा, की जमकर पिटाई, पुलिस को सौंपा
रायगढ़ आसपास

रायगढ़ में बच्चा चोरी की कोशिश, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा, की जमकर पिटाई, पुलिस को सौंपा

रायगढ़। बुधवार की रात परिजनों के साथ सो रहे दस माह के मासूम बच्चे की चोरी करते हुए एक आरोपी को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़कर उसकी जमकर पिटाई करते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त पूरा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 41 टुर्कुमुडा मोहल्ले में निवासरत एक परिवार अपने घर में खाना खाकर सो रहा था इस दरम्यान रात 2 बजे के आसपास एक शख्स उनके घर में घुसा अपनी दादी के साथ सो रहे मासूम को एक चादर में लपेटकर बोरी में भरने का प्रयास कर रहा था इसी बीच बच्चे के पिता की नींद खुल गई और उसने शोर मचाते हुए आरोपी को पकड लिया। इस बीच आरोपी ने दांत से उन्हें काटकर भागने का भी प्रयास किया लेकिन वह अपने इरादों में कामयाब नही हो सका। जिसके बाद परिजनों ने उसके हाथ पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सुरेश मुंडु निवासी सुंदरगढ़ ओडिसा का होना बताया। साथ ही आरोपी ने यह भी बताया कि वह अपने अन्य साथियो के साथ बच्चे चुराकर उन्हें 3 से 4 लाख रूपये में बेचने का काम करते हैं और उनके गिरोह के सरगना का नाम कुष्णा कुमार बताया है। साथ ही आरोपी ने यह भी बताया कि वह अपने 9 अन्य साथियों के साथ जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं उनके साथ बच्चे को चुराने आया था।
आज सुबह इस घटना की जानकारी पूरे मोहल्ले में आगे की भांति फैल गई जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और फिर परिजनों ने आरोपी को जूटमिल पुलिस के हवाले कर दिया है। परिजनों की शिकायत के बाद जूटमिल पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts