Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग में मुसाफिर ब्रांड की जर्दा युक्त गुटका बनाने वाली फैक्ट्री में पड़ा छापा, मशीनें और पैकिंग मटेरियल जब्त
छत्तीसगढ़

दुर्ग में मुसाफिर ब्रांड की जर्दा युक्त गुटका बनाने वाली फैक्ट्री में पड़ा छापा, मशीनें और पैकिंग मटेरियल जब्त

दुर्ग. दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर छापा मारा. जहां भारी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा और संबंधित सामग्री बरामद की गई.

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे 13 मजदूर काम करते हुए मिले हैं. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं. फैक्ट्री से पैकिंग मैटेरियल, तैयार माल और मशीनरी जब्त कर ली है.

फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े संचालकों और नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts