Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर में 8 लोगों की डेढ़ घंटे तक जान आफत में रही, लिफ्ट में फंसे
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में 8 लोगों की डेढ़ घंटे तक जान आफत में रही, लिफ्ट में फंसे

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित विशाल मेगा मार्ट में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। शॉपिंग करने पहुंचे 8 लोग लिफ्ट में करीब 1 घंटे 30 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान लिफ्ट के अंदर अफरा-तफरी मच गई। लिफ्ट में 4 महिलाएं, एक बच्चा समेत कुल 8 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब सभी लोग थर्ड फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर की ओर लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। अचानक लिफ्ट बीच में ही फंस गई और दरवाजा बंद हो गया। अंदर मौजूद लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया, जिसके बाद कर्मचारियों को घटना की जानकारी मिली।

जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, बच्चा और महिलाएं बुरी तरह घबरा गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts