\12वीं फेल जैसी फिल्मों से ऑडियंस का दिल जीतने वाले एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म आंखों की गुस्ताखियां से खबरों में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाए कर पाने में फेल होती दिख रही है। लेकिन एक्टर्स की परफॉरमेंस की तारीफ हो रही है। इसके साथ ही एक्टर अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा फरहान अख्तर की डॉन 3 में उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं।
विक्रांत ही होंगे विलेन
ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि डॉन 3 से विक्रांत को रिप्लेस कर विजय देवरकोंडा को कास्ट किया गया है। हालांकि, फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है, “फिल्म की शुरुआत से ही रणवीर और विक्रांत को कास्ट किया गया है। विजय देवरकोंडा को लेकर चल रही अफवाहें बिल्कुल बेबुनियाद हैं। कास्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।” इससे ये कन्फर्म हो गया है कि डॉन 3 का सबसे बड़ा विलेन का किरदार विक्रांत ही निभा रहे हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जनवरी से शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रांत इस फिल्म में एक स्मार्ट और चालाक स्कैमर के किरदार में नजर आएंगे। इस किरदार के लिए वे अपने लुक में बड़ा बदलाव करने वाले हैं। एक्टर वजन बढ़ाने से लेकर स्पेशल मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग तक सब कुछ शामिल है। फिल्म के क्लाइमेक्स में रणवीर और विक्रांत के बीच जबरदस्त फिजिकल कॉम्बैट देखने को मिलेगा। डॉन 3 की शूटिंग जनवरी 2026 से शुरू होगी। फरहान अख्तर फिलहाल इसकी प्री-प्रोडक्शन तैयारियों में जुटे हुए हैं।















