Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बच्चों की शिक्षा और भविष्य के निर्माण में अभिभावकों की महत्वपूर्ण योगदान: मंत्री श्री नेताम
छत्तीसगढ़

बच्चों की शिक्षा और भविष्य के निर्माण में अभिभावकों की महत्वपूर्ण योगदान: मंत्री श्री नेताम

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए कृषि मंत्री

नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत एवं मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलें वितरित 

बलरामपुर और रामानुजगंज को मिली इंडोर स्टेडियम की सौगात

रायपुर, 10 जुलाई 2026

बच्चों की शिक्षा और भविष्य के निर्माण में अभिभावकों की महत्वपूर्ण योगदान: मंत्री श्री नेताम

आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम बलरामपुर जिले के नगर पालिका रामानुजगंज में लरंगसाय कम्युनिटी हाल में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री श्री नेताम सहित अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर बच्चो को अतिथियों द्वारा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, स्कूल बैग एवं गणवेश प्रदान किया गया। साथ ही कक्षा 9वीं में प्रवेशित छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरित किया गया। वहीं 10वीं एवं 12वीं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बच्चों की शिक्षा और भविष्य के निर्माण में अभिभावकों की महत्वपूर्ण योगदान: मंत्री श्री नेताम

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली बालिकाओं द्वारा मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात बालिकाओं ने बालिका शिक्षा के महत्व, समान अवसर और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देती हुई  नाट्य प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को बालिकाओं की शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें विद्यालय से जोड़ने का संदेश दिया। एकलव्य आवासीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी पारम्परिक वेशभूषा में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री नेताम ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव है।

उन्होंने कहा कि हाई स्कूलों को स्मार्ट क्लास की सुविधा से सुसज्जित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यालय जिले सहित प्रदेश स्तर पर भी शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री श्री नेताम ने कहा कि प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में विकास की मजबूत नींव रखी गई है। क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं संपर्क मार्गों का विस्तार और उन्नयन किया जा रहा है तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत भी तेजी से कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है, जिनमें बलरामपुर और रामानुजगंज में इंडोर गेम्स की सुविधा विकसित करने के लिए इंडोर स्टेडियम की भी स्वीकृति शामिल है। इस दौरान मंत्री श्री नेताम ने रामानुजगंज में 500 सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन की स्वीकृति शीघ्र दिलाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष श्री रमन अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हिरामुनि निकुंज, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती शीला जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जिला पंचायत सदस्य मुंशी राम सांडिल्य एवं श्री बद्री यादव, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, एसडीएम श्री आनंद राम नेताम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सुधीर कुमार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रणवीर साय, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts