Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • ट्रक से कुचलकर मरी पत्नी, कोई मदद नहीं मिली तो बाइक पर बांधा शव; 80 किलोमीटर तक चला
देश-विदेश

ट्रक से कुचलकर मरी पत्नी, कोई मदद नहीं मिली तो बाइक पर बांधा शव; 80 किलोमीटर तक चला

नागपुर. हाईवे पर दुर्घटना के शिकार लोगों को मेडिकल सहायता प्रदान करने की तमाम व्यवस्थाओं के दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन नागपुर से जो तस्वीर आई है, वह बेहद दुखद है। नागपुर को जबलपुर से जोड़ने वाले हाईवे पर एक शख्स की पत्नी का ट्रक से टक्कर लगने के चलते निधन हो गया। शख्स ने कई कोशिशें कीं कि कोई मेडिकल सुविधा मिल जाए। एंबुलेंस मिल जाए, जिससे उसे अस्पताल तक पहुंचाया जा सका। आसपास से गुजर रहे लोगों ने भी कोई मदद नहीं की। अंत में उसने महिला के शव को बाइक पर ही बांध लिया और लेकर जाने लगा। शख्स की पहचान अमित यादव के तौर पर हुई है।

सोशल मीडिया पर इसका विचलित करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। महिला का ऐक्सिडेंट एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गया था। इसके बाद शख्स ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन हर तरफ से निराश होने के बाद बाइक पर ही पत्नी के शव को लेकर चल दिया। यह वीडियो पुलिस ने ही बनाया है और उसने ही बाद में बाइक को रुकवाया। यह घटना रक्षाबंधन के दिन की यानी 9 अगस्त की है। अमित यादव और उसकी पत्नी नागपुर के लोनारा से मध्य प्रदेश के करनपुर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में अमित की पत्नी ज्ञारसी नीचे गिर गई। ट्रक ड्राइवर फिर भी नहीं रुका और वाहन उसके ऊपर ही चढ़ा दिया।

इसके बाद ट्रक लेकर वह मौके से फरार भी हो गया। महिला के पति ने गुजर रहे राहगीरों से मदद की भी गुहार लगाई, लेकिन कोई रुका नहीं। हर तरफ से असहाय अमित ने फिर बाइक पर ही पत्नी के शव को बांध लिया और मध्य प्रदेश स्थित अपने गांव की ओर रवाना हुआ। इस बीच पुलिस की एक वैन ने जब पूरे वाकये को समझा तो उसका पीछा किया और रुकवाया। फिर पुलिस ने महिला के शव को नागपुर में ही पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हादसे में मौत का केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह परिवार नागपुर में रहता है, लेकिन मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिवनी का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts