Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • पति की हैवानित सुन कांप गई पुलिस, पत्नी को मुंह में कपड़ा ठूसकर गर्म पानी में डुबोया, गर्म सलाखों से जलाया
छत्तीसगढ़

पति की हैवानित सुन कांप गई पुलिस, पत्नी को मुंह में कपड़ा ठूसकर गर्म पानी में डुबोया, गर्म सलाखों से जलाया

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पति की हैवानित का मामला सामने आया है। उनसे अपनी पत्नी को ऐसे टॉर्चर किया की जिसने भी सुना वह कांप गया। पत्नी की प्रताड़ना पर पति के पिता ने भी साथ दिया। मामला बलरामपुर जिले के त्रिकुंड थाना क्षेत्र के शारदापुर गांव का है। यहां के रहने वाले आकाश तिवारी एक सरकारी संस्था का संचालन करता है। उसने अपनी पत्नी के साथ प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दीं।

सास-ससुर ने भी दिया साथ
आकाश ने अपनी पहली पत्नी के साथ लंबे समय से अमानवीय व्यवहार कर रहा था। पत्नी का आरोप है कि आकाश ने अपने माता-पिता ने भी उसका साथ दिया है। पति के अत्याचार से तंग आकर पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गर्म सलाखों से जलाता था
पीड़िता ने पुलिस को को बताया कि उसका पति उसे गर्म सलाखों से जलाता था। मुंह में कपड़ा ठूंस कर गर्म पानी में डुबोकर रखता था। वह उसे जान से मारने की कोशिश कर रहा था। इस काम में उसके माता-पिता भी साथ दे रहे थे। पत्नी ने बताया कि शादी के बाद हम दोनों का रिश्ता अच्छा था लेकिन कुछ समय बाद ही आकाश किसी दूसरी लड़की के संपर्क में आ गया और फिर उसके साथ शादी कर ली।

घर से निकलना चाहता था
पीड़िता ने बताया कि वह मुझे घर से निकालना चाहता था लेकिन जब मैंने घर छोड़ने से इंकार कर दिया तो वह मुझे जान से मारने की कोशिश करने लगा। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत सुनकर पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और आरोपी पति आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक सप्ताह तक कमरे में बंद रखा
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे एक सप्ताह तक एक कमरे में बंद करके रखा गया। इस दौरन पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट भी करते थे। किसी तरह से वह वहां से भागने में कामयाब हो गई और फिर थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts