Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • क्राइम
  • पत्नी की पिटाई करके हत्या करने वाला पति छाल पुलिस की गिरफ्त में, जेल भेजा
क्राइम

पत्नी की पिटाई करके हत्या करने वाला पति छाल पुलिस की गिरफ्त में, जेल भेजा

रायगढ़। छाल पुलिस ने एक ऐसा अंधे कत्ल का राज खोल दिया है, जो शुरू में एक साधारण मौत केस लग रहा था। पुलिस की जांच ने साबित कर दिया कि ग्राम ऐडुकला की 26 वर्षीय शारदा श्रीवास की मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि उसके अपने पति धनेश्वर श्रीवास द्वारा की गई हत्या थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कैसे उठा पर्दा:
6 सितंबर को शारदा की तबीयत बिगड़ने पर उसके पिता ने उसे कटघोरा सीएचसी ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला शुरू में सामान्य लगा। 23 सितंबर को मामला छाल पुलिस को मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच की तो पता चला कि मौत की प्रकृति “होमीसाइडल” (हत्या) है। इसके बाद पुलिस ने गहन पूछताछ शुरू की।

सच सामने आया:
पूछताछ में पता चला कि पति धनेश्वर अक्सर शारदा की पिटाई करता था। पुलिस दबाव में आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 3 सितंबर की रात खाने को लेकर हुए झगड़े में उसने शारदा की जमकर पिटाई की थी। इसी पिटाई के कारण उसकी हालत बिगड़ी और अंततः मौत हो गई। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कर सबूत जुटाए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts