Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यपाल श्री डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन
छत्तीसगढ़

राज्यपाल श्री डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन

 राज्यपाल श्री डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन

रायपुर, 19 फरवरी 2026

 राज्यपाल श्री डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने आज रायपुर के तात्यापारा में शिवाजी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने सीमित संसाधनों के बावजूद अदम्य साहस, दूरदृष्टि और संगठन क्षमता के बल पर एक सुदृढ़ एवं लोककल्याणकारी राज्य की स्थापना की। उनका प्रशासनिक ढांचा न्याय, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व पर आधारित था। आयोजन समिति द्वारा इस अवसर पर राज्यपाल को मराठा योद्धा सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts