Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • गजमार पहाड़ मंदिर बनेगा रायगढ़ का नया धार्मिक पर्यटन आकर्षण
रायगढ़ आसपास

गजमार पहाड़ मंदिर बनेगा रायगढ़ का नया धार्मिक पर्यटन आकर्षण

51 फीट ऊंची भव्य कांस्य बजरंगबली प्रतिमा स्थापना हेतु वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
जनसहयोग से निर्मित होगी लगभग 10 टन वजनी प्रतिमा, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
भक्ति, उत्साह और श्रद्धा से सराबोर रहा आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

रायगढ़ , 7 मई 2026. रायगढ़ शहर का ऐतिहासिक गजमार पहाड़ मंदिर अब धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यहां स्थापित होने जा रही 51 फीट ऊंची भव्य कांस्य बजरंगबली प्रतिमा के लिए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने विधिवत भूमिपूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुए कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला। पूजा-अर्चना के पश्चात विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ आने वाले समय में औद्योगिक एवं सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा।उन्होंने कहा कि गजमार पहाड़ पर स्थापित होने वाली यह भव्य कांस्य बजरंगबली प्रतिमा शहरवासियों की श्रद्धा, विश्वास और जनभागीदारी का प्रतीक बनेगी। लगभग 10 टन वजनी इस प्रतिमा का निर्माण जनसहयोग से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहाड़ मंदिर लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रतिमा स्थापना के बाद यह स्थल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार, पर्यटन गतिविधियों और छोटे व्यापारों को नई गति मिलेगी।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से बनने वाली यह प्रतिमा समाज की सामूहिक शक्ति और आस्था का प्रतीक होगी।

कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री अरुणधर दीवान, श्री गुरूपाल भल्ला सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सदस्य, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts