Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर में तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, चार दोस्त जिंदा जले, दो घायल
छत्तीसगढ़

कांकेर में तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, चार दोस्त जिंदा जले, दो घायल

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, एक तेज रफ्तार कार पुल से टकरा गई जिसके बाद कार में आग लग गई। आग लगने से चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने हादसे की जानकारी शनिवार को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात लगभग सवा एक बजे जिले के आतुरगांव के करीब सड़क दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से चार लोगों युवराज सोरी, हेमंत शोरी, सूरज उइके और दीपक मरावी की मौत हो गई तथा दो अन्य पृथ्वीराज सलाम और प्रीतम नेताम घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि बीती देर रात जब छह युवक एक कार में सवार होकर जिले के केशकाल से कांकेर की ओर जा रहे थे तब उनकी कार आतुरगांव के करीब एक पुल के किनारे कंक्रीट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद स्पार्किंग और शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें से दो व्यक्ति ही बाहर निकाल पाए और चार अन्य की कार के अंदर ही जलकर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल और दमकल वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल वाहन ने कुछ देर आग पर काबू पा लिया। शवों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को कांकेर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

नशे में थे युवक
शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार कांकेर के रहने वाले प्रशांत सिन्हा की थी। उनकी गाड़ी युवराज सोरी चलता था। शुक्रवार सुबह वह गाड़ी बुकिंग पर ले गया था, फिर रात को बिना मालिक को बताए कार लेकर निकला था। युवराज ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी थी। पार्टी करके लौट रह थे उसी समय हादसा हुआ था। अस्पताल में भर्ती 2 घायल नशे की हालत में पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts