Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
छत्तीसगढ़

चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली गाड़ी

महासमुंद। जिले के सरायपाली क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पदमपुर रोड स्थित गुरु नानक चौक के पास अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक अंदेशा शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं नगर पालिका की दमकल वाहन ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

इस घटना से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि कार सवार खेम लाल साहू (पिता अंगार साहू) ग्राम दुलारपाली, सरायपाली का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts