Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • पलक झपकते बदल गई किस्मत और अरबपति बन गया यह शख्स, जीती 240 करोड़ रुपए की लॉटरी
देश-विदेश

पलक झपकते बदल गई किस्मत और अरबपति बन गया यह शख्स, जीती 240 करोड़ रुपए की लॉटरी

कल्पना करिए आप अपने घर पर आराम कर रहे हैं और आपको अचानक पता लगे कि आप अरबपति बन गए, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? शायद आपको यकीन भी ना हो। पर हाल ही में संयुक्त राष्ट्र अमीरात में भारतीय मूल के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। शख्स की किस्मत ने रातों रात पलटी मार दी और वह पलक झपकते ही 100 मिलियन दिरहम यानी लगभग 240 करोड़ का मालिक बन गया।

यूएई लॉटरी ने आधिकारिक तौर पर 29 वर्षीय भारतीय प्रवासी और लंबे समय से अबू धाबी में रहने वाले अनिलकुमार बोला को रिकॉर्ड तोड़ 100 मिलियन दिरहम के जैकपॉट का विजेता घोषित किया है। यह देश में अब तक की सबसे बड़ा इनामी राशि है। अनिलकुमार ने शनिवार, 18 अक्टूबर को आयोजित 23वें लकी डे ड्रॉ में स्वर्ण पदक जीता और यह इनाम जीतते ही अरबपति बन गए।

खलीज टाइम्स के मुताबिक ड्रॉ के समय अनिलकुमार घर पर आराम कर रहे थे। तभी उन्हें यूएई लॉटरी टीम से एक कॉल आया। अनिलकुमार ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा लेकिन वे बेहद खुश हैं। भावुक अनिलकुमार ने कहा, “यह जीत मेरे सपनों से भी परे है। जब मुझे फोन आया, तो मुझे लगा कि यह सच नहीं है। मैं उनसे बार-बार खबर दोहराने के लिए कहता रहा। इसे समझने में समय लगा। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है।”

साभार लाइव हिन्दुस्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts