Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
रायगढ़ आसपास

सम्मान कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई

निगम कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने अपने वाहन से सेवानिवृत कर्मचारियों को उनके घर तक पहुंचाया
रायगढ़। 31 जुलाई को अपने कार्यकाल पूरा करने वाले निगम के चार कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित एम आई सी सदस्यों एवं कर्मचारीयों अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान कर उन्हें विदाई दी।

31 जुलाई गुरुवार को सहायक राजस्व निरीक्षक श्रीमती राजश्री चौबे, वॉटर फिटर श्री त्रिलोक चरणचंद्र शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सारंगढ़ श्री राजेश पांडेय एवं दफ्तरी व रात्रि कालीन चौकीदार श्री कर्मन दास अपने कार्यकाल पूरा करने के उपरांत सेवानिवृत्ति हुए। इस मौके पर निगम के सभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर सभी कर्मचारियों का सम्मान किया गया और उनके कार्यों के अनुभव को साझा करते हुए गरिमापूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि बहुत कम समय आप लोगों के साथ कार्य करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने जल विभाग से संबंधित त्रिलोकचंद्र शर्मा (टिल्लू शर्मा) के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भले ही आप सभी कार्यालय की सेवा से मुक्त हो रहे हैं, लेकिन शहर और समाज आपकी सेवा एवं मार्गदर्शन लेता रहेगा। सेवानिवृत्ति सभी कर्मचारियों के सुख एवं दुख में निगम परिवार हमेशा साथ खड़ा रहेगा। सभापति श्री डिग्री लाल साहू ने कहा कि कार्यालय की जिम्मेदारी से बड़ी जिम्मेदारी घर की होती है। कार्यालय से तो आप आज रिटायरमेंट हो रहे हैं, लेकिन घर की जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। उन्होंने अपने सभी जिम्मेदारियां को अच्छे से निभाने और सफल एवं स्वस्थ जीवन बिताने की बात कही। नेता प्रतिपक्ष श्री सलीम नियारिया ने कहा कि आप सभी कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए शहर एवं समाज के विकास में योगदान दिया। कार्य से सेवानिवृत होने के बाद समय पर ऑफिस जाने या आने के बंधन से स्वतंत्र होंगे और अपने अमूल्य समय को परिवार जनों के साथ साझा करेंगे। इस दौरान उन्होंने सभी के स्वस्थ जीवन निर्वहन करने की कामना की। कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सभी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आप सभी के अपने अपने कार्यों में विशिष्टता थी, जिसे पूरा करने में निगम प्रशासन को समय लगेगा। इसलिए निगम प्रशासन द्वारा आपके कार्य क्षेत्र से संबंधित आपसे हमेशा मार्गदर्शन लेता रहेगा। आपके सभी तरह के सुख-दुख में परिवार की तरह आपके साथ निगम प्रशासन हमेशा खड़ा रहेगा। इससे पूर्व गुलाल लगाकर, गुलदस्ता एवं फूलमाला पहनाकर और शाल श्रीफल भेंट कर सेवानिवृत्त सभी कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर निगम परिवार की ओर से सभी चारों कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री यशवंत थवाईत ने किया। कार्यक्रम में एम आई सी सदस्य श्री सुरेश गोयल, श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्रीमती त्रिवेणी डहरे पार्षद श्री अमित शर्मा सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कमिश्नर क्षत्रिय ने स्वयं और निगम के वाहनों से कर्मचारियों को ससम्मान घर तक छोड़ा
कार्यक्रम के बाद सभी कर्मचारियों को उनके घरों तक का ससम्मान छोड़ने की बात कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने कही। इस पर राजस्व सहायक निरीक्षक श्रीमती राजश्री चौबे को कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने अपने वाहन में बिठाकर उन्हें सम्मान पूर्वक घर तक छोड़ा। इस मौके पर उन्होंने उनके परिवार जनों से मिलकर कुशलक्षेम जानी और शुभकामनाएं दी। इसी तरह त्रिलोक चंद्र शर्मा को कार्यपालन अभियंता, राजेश पांडे एवं कर्मन दास को डिप्टी कमिश्नर श्री सुतीक्षण यादव ने घर तक सम्मानपूर्वक छोड़ा और परिवार जनों से मिलकर उनके किए गए कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts