Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

साउथ के 4 सितारों पर ED का शिकंजा, भेजा समन, जानें मामला

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से के कई बड़े सितारों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिकंजा कसने को तैयार है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्टर राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और लक्ष्मी मांचू को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में इन कलाकारों को तलब किया है।

सट्टेबाजी प्लेटफार्मों को बढ़ावा देने का आरोप
ईडी ने इन अभिनेताओं को जुलाई के आखिरी हफ्ते और अगस्त के पहले हफ्ते में ईडी के समक्ष पेश होने को कहा है। आरोपों में दावा किया गया है कि साउथ सिनेमा के स्टार्स राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और लक्ष्मी मांचू ने ऑनलाइन पॉप-अप विज्ञापन के जरिए इन सट्टेबाजी प्लेटफार्मों को बढ़ावा दिया, जिससे लोगों को अवैध सट्टा खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

इन तारीखों पर ईडी के सामने होना होगा पेश
बता दें कि ईडी ने दग्गुबाती को 23 जुलाई को हैदराबाद स्थित अपने ऑफिस में पेश होने को कहा है। सूत्रों के अनुसार प्रकाश राज को 30 जुलाई को ईडी कार्यालय में तलब किया गया है। विजय देवरकोंडा को 6 अगस्त और लक्ष्मी मांचू को 13 अगस्त को तलब किया गया है। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि इन चारों स्टार्स ने कथित तौर पर “अवैध” धन जुटाने में शामिल ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का “समर्थन” किया था।

सितारों को दी गई मोटी रकम
पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि इन प्लेटफॉर्म्स पर, जो जांच का हिस्सा हैं, अवैध सट्टेबाजी और जुए के हजारों करोड़ का अवैध लेनदेन हुआ है और इन प्रमोशन्स के लिए इन सितारों को मोटी रकम दी गई। फिलहाल सभी को समन भेजा जा चुका है और ईडी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts