Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • Earthquake :जापान में भूकंप का लगा झटका,तटीय इलाकों में उठीं सुनामी की लहरें; जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी?
देश-विदेश

Earthquake :जापान में भूकंप का लगा झटका,तटीय इलाकों में उठीं सुनामी की लहरें; जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी?

सोमवार को जापान के पूर्वोत्तर तट के पास प्रशांत महासागर में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तरी इवाते प्रांत के पास समुद्र में था।

यह भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 4:53 बजे आया और इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी, जिसके कारण झटके काफी तेज महसूस किए गए। इसके बाद उत्तरी जापान के एक बंदरगाह पर लगभग 80 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी की लहरें दर्ज की गईं।

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित टोक्यो तक ऊंची इमारतें हिल गईं। कई इलाकों में लोगों ने तेज झटके महसूस किए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

भूकंप के बाद टोक्यो-आओमोरी बुलेट ट्रेन लाइन पर सेवाएं रोक दी गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि उत्तरी इवाते के कुजी बंदरगाह पर शाम 5:32 से 5:34 बजे के बीच 70 से 80 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी की लहरें दर्ज की गईं। एजेंसी ने तटीय इलाकों के लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सुनामी की लहरें बार-बार आ सकती हैं और जब तक चेतावनी वापस नहीं ली जाती, तब तक सुरक्षित स्थान पर ही रहने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts