Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • जिला स्तरीय अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने लगाई स्वतंत्रता दौड़
रायगढ़ आसपास

जिला स्तरीय अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने लगाई स्वतंत्रता दौड़

सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ को किया रवाना

कलेक्टोरेट परिसर से शुरू होकर, जिला पंचायत रोड से होते हुए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में संपन्न हुई दौड़

रायगढ़, 14 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। इस उत्साहपूर्ण आयोजन की शुरुआत कलेक्टोरेट परिसर से हुई, जिसे सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ जिला पंचायत रोड से होकर गुजरी और शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में संपन्न हुई। मौके पर बच्चों में उत्साह और देशभक्ति का विशेष जज्बा देखने को मिला।
इस कार्यक्रम में आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायगढ़ एसडीएम श्री महेश शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता कई महान बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है और इसे बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने स्कूली बच्चों को देशभक्ति, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और कहा कि शिक्षा ही मजबूत राष्ट्र की नींव है। उन्होंने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को संवारने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts