Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

ऐश्वर्या राय के स्टारडम से क्या कभी इनसिक्योर हुए अभिषेक बच्चन, एक्टर बोले- मेरी परवरिश ऐसी हुई कि…

अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में कई सक्सेसफुल फिल्मों में काम किया है। हालांकि उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी स्ट्रगल भी करना पड़ा था। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे होने पर उन पर काफी प्रेशर रहा है और पिता से भी काफी कम्पैरिजन किया गया था। वहीं अभिषेक ने फिर ग्लोबल स्टार ऐश्वर्या राय से शादी की थी। लेकिन क्या उन्हें कभी इनसिक्योर फील हुआ अपनी पत्नी से तो जानें इस पर एक्टर ने क्या कहा।

क्या बोले अभिषेक बच्चन
हाल ही में लिलि सिंह से बात करते हुए अभिषेक ने बताया कि रिलेशनशिप में बराबरी जरूरी है और यही उन्होंने अपने बचपन से सीखा है। उन्होंने फिर उस समय के बारे में बताया जब जया बच्चन की ज्यादा फैन फॉलोइंग थी, उनके पिता अमिताभ बच्चन के कम्पैरिजन में। अभिषेक बोले, मेरे घर में ऐसा होता था। जब मेरे पैरेंट्स की शादी हुई, मेरी मां, पिता से ज्यादा बड़ी स्टार थीं। ये हमारे लिए अननेचुरल चीज नहीं थी। मुझे हमेशा पार्टनरशिप के बारे में समझाया है।

ऐश्वर्या संग हमेशा रही पार्टनरशिप
अभिषेक ने आगे कहा, ‘मैं ऐश्वर्या को अपने करियर के शुरुआत से जानता था। अपनी दूसरी फिल्म मैंने उनके साथ की थी और उनके साथ मैंने सबसे ज्यादा काम किया है। हम तब रिलेशनशिप में नहीं थे। हम सिर्फ दोस्त थे और हमेशा दोस्त रहे हैं। जब हम साथ आए तो हमारे रिलेशनशिप के दौरान से, सगाई और शादी तक हमारे बीच हमेशा पार्टनरशिप रही है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं खाना लेकर आऊंगा और तुम घर का ध्यान रखो। इस पर कभी डिस्कशन नहीं हुआ।’

बेटी आराध्या को क्या सिखाते हैं
अभिषेक ने आगे बेटी आराध्या को लेकर पैरेंटिग स्टाइस पर कहा, ‘मेरे घर में, माता-पिता के रूप में, हम दोनों आराध्या को सही और गलत बताने के बजाय उसके लिए सबसे अच्छा उदाहरण बनने की कोशिश करते हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि ओके मैं तुम्हें सेल्फ डिफेंस सिखाऊंगा। अगर आपने मेरी पत्नी को देखा है तो वह अपना ध्यान खुद रख सकती हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैंने कहा हो कि मैं उसे सेल्फ डिफेंस सिखाऊंगा और सहानुभूति सिखाओ।’

बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने कुछ समय के रिलेशनशिप के बाद साल 2007 में शादी की थी। इसके बाद दोनों की बेटी आराध्या हुई। वैसे पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अनबन की खबरें आ रही थी। लेकिन दोनों हर पार्टी और इवेंट में साथ ही नजर आते हैं जिससे साफ होता है कि दोनों के बीच सब ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts