Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को मिली बड़ी मंजूरी : वित्त विभाग ने स्वीकृत किए 482 करोड़ रूपए से अधिक
छत्तीसगढ़

कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को मिली बड़ी मंजूरी : वित्त विभाग ने स्वीकृत किए 482 करोड़ रूपए से अधिक

रायपुर, 10 नवम्बर 2025. जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने हेतु वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कुल 482 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र में सिंचाई, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और सड़क विकास को महत्वपूर्ण बल मिलेगा।

कोकिया व्यपवर्तन योजना को 16.17 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

विकासखंड फरसाबहार में स्थित कोकिया व्यपवर्तन योजना के लिए 16.17 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति वित्त विभाग द्वारा प्रदान की गई है। इस योजना से स्थानीय कृषि क्षेत्र को सिंचाई सुविधा में सुधार एवं जल संसाधन प्रबंधन में स्थायित्व प्राप्त होगा।

कुनकुरी में नया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के लिए 359 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक सहमति

कुनकुरी विधानसभा में प्रस्तावित नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु 359 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक सहमति वित्त विभाग द्वारा प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से जशपुर जिले और आस-पास के क्षेत्रों में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम मिलेगा।

मैनी नदी पर बगिया बैराज में उद्वहन सिंचाई योजना को 79.38 करोड़ की स्वीकृति

विकासखंड कांसाबेल की मैनी नदी पर प्रस्तावित बगिया बैराज सह -दाब युक्त उद्वहन सिंचाई योजना हेतु 79.38 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना से सिंचाई क्षेत्र में विस्तार होगा तथा कृषकों को वर्षभर जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक सड़क निर्माण के लिए 27.73 करोड़ रुपए की स्वीकृति

कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक 12.80 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य हेतु 27.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति वित्त विभाग द्वारा दी गई है। इस मार्ग के निर्माण से अंतर्राज्यीय संपर्क बेहतर होगा तथा ग्रामीण अंचलों में परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

इन सभी परियोजनाओं से कृषि, स्वास्थ्य, सड़क और जल संसाधन क्षेत्रों में ठोस सुधार होगा। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण राज्य सरकार की समग्र और संतुलित विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts