Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
रायगढ़ आसपास

बेकाबू हुआ डेंगू, अब तक 91 पॉजिटिव केस

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले

न्यूज डेस्क। रायगढ़ शहर में डेंगू एक बार फिर से बेकाबू हो गया है। जानकर हैरत होगी कि पिछले डेढ़ महीने में शहर में 91 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। खास बात यह है कि यह सारे केस शहरी क्षेत्र के हैं। एक के बाद एक कर आ रहे डेंगू पॉजीटिव केस ने शहर वासियों की चिंता बढ़ा दी है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। इधर शहर में लचर सफाई व्यवस्था और आधी अधूरी तैयारी को लेकर भाजपा शहर सरकार पर निशाना साध रही है। भाजपा का आरोप है कि पिछले 5 सालों से लगातार शहर डेंगू का हॉटस्पॉट बन रहा है लेकिन फिर भी शहर सरकार डेंगू को लेकर गंभीर नहीं है।

 

दरअसल रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र पिछले तीन-चार सालों से डेंगू को लेकर सुर्खियों में है। नगर निगम क्षेत्र में हर साल बारिश में डेंगू का प्रकोप हो रहा है। इस साल जून महीने से लेकर अब तक 91 डेंगू पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं। खास बात यह है कि यह सभी केस शहरी क्षेत्र के हैं और उन्हीं इलाकों के हैं जहां हर साल डेंगू पनपता है। ऐसे में शहर की सफाई लचर व्यवस्था को लेकर भाजपा सवाल उठा रही है। भाजपा का कहना है कि बार-बार आगाह करने के बाद भी नगर निगम ने सफाई व्यवस्था की सुध नहीं ली। नतीजा शहर में लगातार डेंगू के कैसे बढ़ रहे हैं। यह शहर सरकार की नाकामी को दर्शाता है। शहर सरकार लोगों की सेहत को लेकर भी गंभीर नहीं है।

इधर मामले में मेयर सफाई दे रही है। मेयर का कहना है कि शहर में लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू प्रभावित इलाकों में विशेष सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में जो केस सामने आए हैं वह बाहर से आए हुए हैं। नगर निगम शहरवासियों की सेहत को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। सफाई अमले के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग को भी दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts