Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बलरामपुर में कहर बनकर टूटा डैम, 4 की मौत, 3 अभी भी लापता
छत्तीसगढ़

बलरामपुर में कहर बनकर टूटा डैम, 4 की मौत, 3 अभी भी लापता

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ. रात के अंधेरे में कहर बनकर लूतिया डैम टूट गया. हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है. सभी के शव को बरामद कर लिया गया है. 3 लोग अभी भी लापता हैं. 3 गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि डैम के नीचे बसे 2 घर पूरी तरह तबाह हो गए है. कई मवेशियों की भी मौत हुई है और कई लापता हैं. फिलहाल एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है. लापता लोगों की तलाश जारी है.
हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि बांध 40–50 साल पुराना बताया जा रहा है. भारी बारिश के चलते डैम लबालब भर गया था. फिर अचानक टूट गया. हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए. SDRF और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट हुई है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बताया जा है कि हादसे में कुछ लोग अभी भी लापता हैं. SDRF और प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. हादसे के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल. इस दर्दनाक हादसे की वजह से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. बलरामपुर जिले के तातापानी इलाके का ये पूरा मामला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts