Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • शाहरुख खान की IPL टीम में बांग्लादेशी प्लेयर पर विवाद, क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री
देश-विदेश

शाहरुख खान की IPL टीम में बांग्लादेशी प्लेयर पर विवाद, क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री

IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में बांग्लादेशी खिलाड़ी की मौजूदगी पर विवाद गहराता जा रहा है। धर्मगुरु बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, इस बीच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि खेल के अपने नियम होते हैं। उन्होंने कहा है कि इसे लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड फैसला लेगा।

शाहरुख खान सह स्वामित्व वाली KKR ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। अब इसे लेकर राजनीतिक दल कड़ा विरोध दर्ज करा रहे हैं।

इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच शास्त्री ने कहा, ‘इस देश की बीसीसीआई निर्णय लेगी। पर हमारा यही कहना है कि बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को यह बात उठानी चाहिए कि हमारे जो हिंदू भाई वहां रहते हैं, उनकी रक्षा सुरक्षा हो, उन्हें किसी प्रकार से वहां परेशान न किया जाए। यह उनका दायित्व बनता है। खेल खेलें, खेल के अपने नियम होते हैं। और खेल पर ऐसा लागू नहीं होता। लेकिन हम यह कहेंगे कि वह समाज और राष्ट्र के लिए कुछ बोले तों।’

जगतगुरु रामभद्राचार्य ने शाहरुख खान को कहा गद्दार
धर्मगुरु रामभद्राचार्य ने गुरुवार को शाहरुख खान की आलोचना की। उन्होंने नागपुर में पीटीआई वीडियो से कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि उनका (शाहरुख का) रवैया हमेशा से एक ‘गद्दार’ जैसा रहा है।

उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हुए हमलों की निंदा की और जोर देकर कहा कि भारत सरकार को ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाना चाहिए। जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि बांग्लादेश के लोगों और उनकी सरकार को यह समझाया जाना चाहिए कि उनका देश हिंदुओं की मदद से अस्तित्व में आया था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts