Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • कांग्रेस ने विजय को दिया समर्थन, लेकिन रख दी एक शर्त; AIADMK के पास पहुंची TVK
देश-विदेश

कांग्रेस ने विजय को दिया समर्थन, लेकिन रख दी एक शर्त; AIADMK के पास पहुंची TVK

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में इस वक्त नई सरकार बनाने को लेकर हलचल मची हुई है। बुधवार को कांग्रेस ने विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का एलान कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस ने इस समर्थन के साथ एक शर्त भी जोड़ दी है।

कांग्रेस ने कहा है कि वह विजय को समर्थन देने के लिए तैयार है, लेकिन यह गठबंधन इस शर्त पर होगा कि TVK इस गठबंधन से ऐसी किसी भी सांप्रदायिक शक्ति को दूर रखेगी जो भारत के संविधान में विश्वास नहीं रखती है। हालांकि कांग्रेस ने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया।

कांग्रेस ने चिट्ठी में क्या कहा?
विजय को लिखे पत्र में कांग्रेस ने कहा कि तमिलनाडु की जनता, खासकर युवाओं ने एक धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और जनहितैषी सरकार के लिए जनादेश दिया है। कांग्रेस ने इसे अपना संवैधानिक कर्तव्य बताते हुए कहा कि यह गठबंधन केवल सरकार बनाने के लिए नहीं है, बल्कि भविष्य के स्थानीय निकाय चुनाव, लोकसभा और राज्यसभा चुनावों के लिए भी है। पार्टी का लक्ष्य ‘कामराज’ के गौरवशाली दिनों और ‘पेरियार’ के सामाजिक न्याय के आदर्शों को वापस लाना है।

बहुमत से दूर विजय की पार्टी
गौरतलब है कि तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों के बहुमत के आंकड़े की जरूरत है। 234 सीटों पर विधानसभा चुनावों में विजय की पार्टी TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है हालांकि यह आंकड़ा बहुमत से 10 कम है। वहीं विजय ने खुद दो सीटों, तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर से चुनाव जीता है, जिनमें से एक उन्हें छोड़नी होगी। इस तरह TVK की प्रभावी संख्या 107 रह जाती है।

AIADMK के पास पर पहुंची TVK
कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन के बावजूद विजय के लिए सरकार बनाना अब भी एक बड़ी चुनौती है। TVK की 107 और कांग्रेस की 5 सीटें मिलाकर 112 सीटें ही पूरी हो पा रही हैं और सरकार बनाने के लिए अब भी 6 और विधायकों की जरूरत होगी। इस बीच खबर है कि समर्थन जुटाने की खातिर TVK AIADMK के पास पर पहुंची है। बुधवार को TVK के महासचिव एन. आनंद ने AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) से मुलाकात की, जिसके बाद राज्य में नए सियासी गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

बता दें कि AIADMK ने इस चुनाव में 47 सीटें जीती हैं। अगर विजय उनके साथ गठबंधन करते हैं, तो उन्हें न केवल बहुमत आसानी से मिल जाएगा, बल्कि उन्हें कांग्रेस की ‘शर्तों’ को मानने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस बीच चेन्नई में AIADMK नेताओं की बैठकों का दौर जारी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम ने कहा कि गठबंधन पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व ही लेगा। इस बीच TVK सूत्रों के अनुसार विजय ने बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। विजय जल्द ही राज्यपाल के सामने अपना दावा पेश कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts