Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम साय ने दिया बड़ा बयान, ‘देखते जाइए अगला नंबर किसका है’
छत्तीसगढ़

ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम साय ने दिया बड़ा बयान, ‘देखते जाइए अगला नंबर किसका है’

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद राज्य की सियासत तेज हो गई है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत विपक्ष आरोप लगा रहा है कि बदले की भावना से कार्रवाई की गई है। कांग्रेस का कहना है कि ईडी ने सरकार के प्रेशर में यह कार्रवाई कर रही है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने 22 जुलाई को आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा की है। ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम ने प्रतिक्रिया दी है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि ईडी केंद्रीय जांच एजेंसी है। वह बहुत सोच समझकर कार्रवाई करती है किसी के कहने पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। कांग्रेस का काम ही है जनता को परेशान करना। जब पांच साल सत्ता में थे तो एक भी वादा पूरा नहीं किया। अब सड़क जाम कर लोगों की मुश्किलें बढ़ाना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि ईडी की कार्रवाई जारी है। कई लोग जेल में हैं, कुछ जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। अभी आगे-आगे देखते जाइए किसका किसका नंबर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts