प्रदेशवासियों को दी गुरुपूर्णिमा की बधाई।
कहा गुरु दर्शन से आध्यात्मिक शांति मिलती है
रायगढ़। गुरुवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर रहे प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ आश्रम जाकर बाबा प्रियदर्शी राम के दर्शन किए। उन्होंने बाबा प्रियदर्शी राम से आशीर्वाद लिया, वही मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे हर साल गुरु पूर्णिमा पर बाबा के दर्शन करने आते हैं। यहां आ कर उनके दर्शन से पूरे साल आध्यात्मिक शांति मिलती है, आज भी उन्होंने बाबा जी के दर्शन किए हैं। उन्होंने भाजपा के चिंतन शिविर को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस तकलीफ में है। वे सब चुनाव बुरी तरह हार गए हैं। अगर वे अपनी करनी नहीं सुधारेंगे तो आगे और भुगतेंगे।














