Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा में सीएएफ जवान ने साली और चाचा ससुर को गोली मारी, दोनों की मौत
छत्तीसगढ़

कोरबा में सीएएफ जवान ने साली और चाचा ससुर को गोली मारी, दोनों की मौत

कोरबा. कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान ने सर्विस राइफल से अपनी साली और चाचा ससुर को गोली मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद भाग रहे जवान को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। घटना हरदी बाजार थाना इलाके की है।

मृतकों की पहचान साली मदालसा बिन्धराज ​​​​​(21) और चाचा ससुर राजेश कुमार (35) के रूप में हुई है। लड़की कॉलेज में पढ़ती थी। वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने उसकी सर्विस इंसास राइफल भी जब्त कर ली है। आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मड़वारानी स्थित सीएएफ कैंप में जवान टेसराम बिंझवार उर्फ जगन्नाथ बिंझवार आरमोरार (बंदूक की सफाई) पद पर पदस्थ है। दो साल पहले उसकी शादी अवध बाई से हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पारिवारिक बैठक कर दोनों अलग हो गए थे।

सर्विस राइफल से दागी गोलियां
बुधवार को रिजर्व बल में उसकी ड्यूटी लगी थी। लेकिन सुबह ड्यूटी छोड़कर पैदल ही महुआ-डी से अपने घर पहुंच गया। वहां से अपनी सर्विस राइफल उठाकर सीधे उमेंदी भांठागांव पहुंचा। जिसके बाद मंदिर चौक के पास घर में घुसकर उसने साली को 2 गोली मारी, फिर भागने लगा तो चाचा राजेश पकड़ने के लिए दौड़ा। इसी दौरान मेन रोड पर चाचा ससुर को भी 2 गोली मार दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी जवान को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हरदी बाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, सीएएफ कैंप के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।

इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी का कहना है कि, शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की वजह सामने आई है। लेकिन मामले की विस्तार से जांच की जाएगी, उसके बाद ही वजह स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts