Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • धर्मेंद्र प्रधान के जिम्मे बिहार, तो भूपेंद्र यादव बने बंगाल के चुनाव प्रभारी
देश-विदेश

धर्मेंद्र प्रधान के जिम्मे बिहार, तो भूपेंद्र यादव बने बंगाल के चुनाव प्रभारी

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों द्वारा लगाए जा रहे दमखम के बीच भाजपा ने वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सीधी निगरानी के साथ ही बेहतर संगठनात्मक कौशल रखने वाले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया है।

केशव प्रसाद मौर्य को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
उनके साथ ही सरकार और संगठन के अनुभवी उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और गुजरात से आने वाले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

बंगाल में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और तमिलनाडु की चुनावी कमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को सौंपी गई है। बिहार चुनाव में राजग गठबंधन के सामने सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है तो राजद-कांग्रेस व अन्य दलों का विपक्षी महागठबंधन सत्ता की आस में ताल ठोंक रहा है।

इनको दी गई यह जिम्मेदारी
इस बीच गुरुवार को भाजपा ने बिहार के लिए अपनी चुनावी टीम की घोषणा करते हुए धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी, केशव प्रसाद मौर्य और सीआर पाटिल को सह-प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।

प्रधान के संगठन के कौशल को देखते हुए ही पार्टी 2014 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें बिहार का तो 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया था। प्रधान और मौर्य दोनों ही पिछड़ी जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं।

केशव मौर्य के साथ सीआर पाटिल भी समान भूमिका में होंगे
केशव के साथ सीआर पाटिल भी समान भूमिका में होंगे, जो कि गुजरात में संगठन में वर्षों तक काम कर चुके हैं और चुनावी प्रबंधन में काफी कुशल माने जाते हैं।

भाजपा के लिए बंगाल में 2026 में होने जा रहा विधानसभा चुनाव भी चुनौतीपूर्ण है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के विरुद्ध आक्रामक रुख अपनाए हुए भाजपा ने राज्य में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनावी कमान सौंपी है, जो कि इससे पहले मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चुनाव प्रभारी के रूप में पार्टी को अप्रत्याशित जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

भूपेंद्र यादव स्वयं ओबीसी वर्ग से आते हैं
भूपेंद्र यादव स्वयं ओबीसी वर्ग से आते हैं और लंबा राजनीतिक अनुभव है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव को उनके साथ बंगाल का सह-प्रभारी बनाया गया है। 2026 में ही तमिलनाडु में भी चुनाव होने हैं।

भाजपा लगातार गठबंधन की रणनीति पर आगे बढ़ रही
डीएमके और एआइडीएमके जैसे क्षेत्रीय दलों के मजबूत प्रभाव वाले इस राज्य में भाजपा लगातार गठबंधन की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। इसके मद्देनजर ही बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी तो केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल को सह-प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts