Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार PAK की नापाक हरकत, घुसपैठियों को रोकने में सेना का जवान शहीद
देश-विदेश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार PAK की नापाक हरकत, घुसपैठियों को रोकने में सेना का जवान शहीद

जम्मू. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार PAK की नापाक हरकत, घुसपैठियों को रोकने में सेना का जवान शहीद
पड़ोसी देश पाकिस्तान ने फिर से नापाक हरकत की है। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाक घुसपैठियों ने नियंत्रण रेखा (LoC) को पार करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सैन्य बलों ने विफल कर दिया लेकिन इस कार्रवाई के दौरान भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच हुई बड़ी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया।

सेना के सूत्रों के अनुसार, 12 अगस्त की देर रात पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारत में घुसने की कोशिश की। यह एक सामान्य घुसपैठ की कोशिश से अलग था, क्योंकि घुसपैठियों को पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी का समर्थन मिल रहा था। गोलीबारी की आड़ में इस तरह की घुसपैठ की कोशिशें आमतौर पर पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) की मदद से की जाती हैं, जो पाकिस्तानी सेना का डर्टी ट्रिक्स विभाग है।

खराब मौसम का फायदा उठा भागे घुसपैठिए
इसी गोलीबारी और घुसपैठ को विफल करने के लिए भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पाकिस्तानी गोली लगने से सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना ने पाक की तरफ से नापाक घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। खराब मौसम का फायदा उठा घुसपैठिए वहां से भाग उठे।

बुधवार सुबह भी हुई गोलीबारी
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला 16 सिख एलआई (09 बिहार एडवांस पार्टी) के ज़िम्मेदारी वाले क्षेत्र (एओआर) और उरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुआ, जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह भी गोलीबारी जारी रही। यह घटना बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान एक अन्य सैनिक, सिपाही बनोथ अनिल कुमार के शहीद होने के एक दिन बाद हुई है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बड़ी उकसावे की हरकत
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे, के जवाब में भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से यह पहली बड़ी उकसावे वाली कार्रवाई है। बता दें कि पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर लक्षित हवाई हमलों और भारत की पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के ड्रोन हमलों के बाद, इस्लामाबाद द्वारा नई दिल्ली से संपर्क करने के बाद दोनों पक्ष युद्धविराम पर सहमत हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts