Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • शिमला में बस पर गिरी चट्टानें, एक यात्री की मौत व 15 से ज्यादा घायल
देश-विदेश

शिमला में बस पर गिरी चट्टानें, एक यात्री की मौत व 15 से ज्यादा घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के रामपुर में बड़ा हादसा पेश आया है। बिथल कालीमिट्टी के पास अचानक पहाड़ी से चट्टानें निजी बस को चीरते हुए सवारियों पर आ गिरीं। हादसा बेहद भयावह रहा। चट्टानें बस का आधा हिस्सा तोड़कर अंदर पहुंच गई।
अचानक चट्टानें बस के अंदर आ जाने से सवारियों में चीखो पुकार मच गई। लोगों को संभलने का कतई मौका नहीं मिला। पहाड़ से आई आफत में एक यात्री की मौत हो गई व कइयाें की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि सीट पर बैठी एक सवारी चट्टान के नीचे ही दब गई, उसे संभलने का जरा भी मौका नहीं मिल पाया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है।

एक यात्री की टांग चट्टान के नीचे दबी
हादसे में कई सवारियों को चोट आई है। बस में सवार नेपाल मूल के एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। उसकी टांगें चट्टान के नीचे दब गई थीं, उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके अलावा अन्य सवारियों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

सुबह किन्नौर में ट्रकों पर गिरी चट्टानें
हिमाचल प्रदेश में आफत की बरसात जानलेवा बनी हुई है। सुबह किन्नौर में भी पहाड़ी से दरकी चट्टानों की चपेट में छह से ज्यादा ट्रक आ गए। इस हादसे में छह सवारियां घायल हो गई।

Related Tag:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts