Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • चीन से लौटने के बाद राष्ट्रपति मुर्मु से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, प्रेसिडेंट ऑफिस ने शेयर की तस्वीर
देश-विदेश

चीन से लौटने के बाद राष्ट्रपति मुर्मु से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, प्रेसिडेंट ऑफिस ने शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। उनके कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बैठक की एक तस्वीर साझा की। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। यह मुलाकात मोदी के जापान और चीन की यात्रा से लौटने के कुछ दिनों बाद हुई है। मोदी ने 31 अगस्त से एक सितंबर तक चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लिया था। शिखर सम्मेलन में एससीओ विकास नीति, वैश्विक शासन में सुधार, आतंकवाद-निरोध, शांति और सुरक्षा, आर्थिक और वित्तीय सहयोग तथा सतत विकास पर उपयोगी चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री आवास पर डिनर रद
एएनआई के अनुसार, पंजाब और देश के अन्य क्षेत्रों में बाढ़ से हुई तबाही को देखते हुए आठ सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर राजग सांसदों के लिए आयोजित रात्रिभोज को रद कर दिया गया है। राजग सांसदों के लिए यह रात्रिभोज उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले निर्धारित था। हालांकि, देश के कई राज्यों में बाढ़ से हुई तबाही के कारण इसे रद कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर शनिवार रात होने वाले रात्रिभोज को भी रद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts