Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • दिल्ली में पत्थरबाजों पर शुरू हो गया ऐक्शन, FIR के बाद 10 पकड़े गए; सबकी हो रही पहचान
देश-विदेश

दिल्ली में पत्थरबाजों पर शुरू हो गया ऐक्शन, FIR के बाद 10 पकड़े गए; सबकी हो रही पहचान

नई दिल्ली. पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ हुए बुलडोजर ऐक्शन के दौरान जमकर बवाल हुआ। पुलिस की टीम पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अब पुलिस ने पत्थरबाजों के खिलाफ एक्शन किया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

संदिग्धों की पहचान कर रही पुलिस
दिल्ली पुलिस CCTV फुटेज और बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग की मदद से पत्थर फेंकने वालों की पहचान कर रही है। FIR फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ है, हालांकि पुलिस ने चार से पांच संदिग्धों की पहचान कर ली है। FIR दंगा, सरकारी कर्मचारी पर हमला और सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकने से जुड़ी धाराओं के तहत दर्ज की गई है। दस लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने स्थिति को किया कंट्रोल
सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने कहा, “तोड़फोड़ के दौरान, कुछ बदमाशों ने पत्थरबाजी करके गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की। स्थिति को सोच-समझकर और कम से कम बल प्रयोग करके तुरंत कंट्रोल में कर लिया गया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि बिना किसी तनाव के हालात सामान्य हो जाएं।” बयान में आगे कहा गया है कि दिल्ली पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रही है कि सभी न्यायिक निर्देशों को कानूनी, पेशेवर और संवेदनशील तरीके से लागू किया जाए।

पुलिस पूरी तरह तैयार थी
दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर विवेक अग्रवाल ने बताया कि यह मामला लंबे समय से हाई कोर्ट में पेंडिंग था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई की गई। यह लगभग 36,400 स्क्वायर फीट का एरिया था। इसके चारों ओर दो मंजिला दीवार थी और उसके ऊपर एक मंजिला स्ट्रक्चर बना हुआ था। मस्जिद की जमीन सुरक्षित है। पर्याप्त पुलिस फोर्स दी गई थी। सीनियर पुलिस अधिकारी भी पूरी रात साइट पर मौजूद थे। हमारी टीम को पूरी सुरक्षा दी गई थी। रात में पत्थरबाजी की घटना हुई, लेकिन पुलिस पूरी तरह तैयार थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts