Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • पुसौर पुलिस की अवैध कबाड़ पर कार्रवाई, बिना दस्तावेजों के परिवहन हो रहा था 9 टन कबाड़, ट्रक सहित जब्त
रायगढ़ आसपास

पुसौर पुलिस की अवैध कबाड़ पर कार्रवाई, बिना दस्तावेजों के परिवहन हो रहा था 9 टन कबाड़, ट्रक सहित जब्त

रायगढ़। थाना पुसौर पुलिस ने बुधवार शाम अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 9100 किलोग्राम स्क्रैप जब्त किया है। स्क्रैप का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 2 लाख 27 हजार 500 रुपये है। ट्रक चालक कबाड़ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर संदेह के आधार पर ट्रक व उसमें लोड सामग्री को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई।
पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से कबाड़ लादकर पुसौर क्षेत्र की ओर लाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही उन्होंने अपनी टीम को अलर्ट करते हुए ग्राम औरदा स्कूल के पास रायगढ़ रोड पर वाहन चेकिंग प्वाइंट लगाया। जांच के दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 13 एजेड 0822 को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में कबाड़ लोड था।
वाहन चालक मंटुकुमार पासवान पिता युगेश्वर पासवान उम्र 27 वर्ष, साकिन पथरा थाना डुमरिया जिला गया (बिहार) हाल काशीराम चैक गढउमरिया रोड थाना जुटमिल जिला रायगड (छ.ग.) कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और कबाड़ के स्वामित्व व स्रोत की जानकारी नहीं दे पाया। संदेह की स्थिति में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक समेत लोड 9100 किलो स्क्रैप को जप्त कर थाना लाया। ट्रक और माल की कीमत मिलाकर कुल अनुमानित मूल्य 2,27,500 रुपये आंकी गई है।
इस मामले में पुसौर थाना में आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस 303(2) बीएनएस के तहत इस्तगासा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। संपूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, मनमोहन बैरागी और अन्य हमराह स्टाफ की सतर्कता और सक्रियता से की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts