Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
छत्तीसगढ़

गीतांजलि एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

S4 और S5 बोगी को खाली कराया गया, आग बुझाने के बाद रवाना की गई ट्रेन

न्यूज डेस्क। हावड़ा से मुंबई की ओर जाने वाली गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में देर रात आग लग गई। आग लगने की वजह से दो बोगियों में अफरा तफरी मच गई। झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन में ट्रेन रोककर आग बुझाया गया। संभावना जताई जा रही है कि ब्रेक शु में आग लगने की वजह से आगजनी की घटना हुई है। घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से आगे रवाना कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस घटना से ट्रेन के समय में कुछ देरी हुई, लेकिन बड़े नुकसान से बचा लिया गया। रेल मंत्रालय ने इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, ट्रेनों में सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने का भी फैसला किया गया है। घटना बुधवार रात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts