स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों एक के बाद एक चौंकाने वाले मोड़ आ रहे हैं। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, जहां खुशियों भरा माहौल पल भर में मातम और डर में बदल जाएगा। अरमान की कामयाबी का जश्न एक ऐसी हकीकत सामने लाएगा, जो अभिरा की पूरी जिंदगी बदल कर रख देगा।
डर जाएगी अभिरा
कहानी में नया मोड़ तब आएगा जब अरमान की सक्सेस पार्टी में अनीता आएगी। अभिरा, अनीता के बारे में पता करेगी। अभिरा समझ जाएगी कि अनीता का पति मेहर का ड्राइवर था और अरमान ने कोर्ट में मेहर की तरफ से केस लड़ा था इसलिए अनीता इस पार्टी में अरमान की जान लेने आई है। अभिरा डर जाएगी और अनीता को ढूंढ निकालेगी।
अनीता से सवाल करेगी अभिरा
अभिरा, अनीता से मिलेगी और उससे सवाल करेगी। अनीता, अभिरा को बताएगी कि अरमान ने बेगुनाह को सजा दिलाई है और गुनहगार को बेगुनाह साबित किया है। ऐसे में अभिरा को बताती है कि मेहर ने अपनी गाड़ी से रजत को मारा था। ये सब सुनकर अभिरा दंग रह जाती है।
अभिरा को मिलेगी चिट्ठी
फिर अनीता की बेटी वाणी, अभिरा के पास आएगी और उसे अनीता की लिखी हुई चिट्ठी देगी। वाणी करेगी कि उसकी मां ने कहा है कि आप मुझे ये चिट्ठी पढ़कर सुनाओगे। अभिरा चिट्ठी पढ़ेगी और इमोशनल हो जाएगी। चिट्ठी में लिखा होगा कि अब से वाणी की मां अभिरा है और उसकी जिम्मेदारी भी अभिरा की ही है। इस खुलासे से वाणी पूरी तरह हिल जाएगी और अभिरा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।















