Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • क्राइम
  • ‘हर-हर महादेव’ बोलकर एनीकट से कूदा युवक, मौत
क्राइम

‘हर-हर महादेव’ बोलकर एनीकट से कूदा युवक, मौत

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट पर एक युवक ने सबके सामने “हर-हर महादेव” बोलते हुए नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए दो कॉन्स्टेबल भी नदी में कूद गए। लेकिन तेज धार के कारण वे उसे बचा नहीं सके। फिर स्थानीय मछुआरों ने युवक को बचाने में मदद की।

किसी तरह उसे नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे घाट पर मौजूद लोगों ने बनाया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट पर बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे शंकर नगर बुद्ध बिहार गली निवासी आकाश ताम्रकार (32) घाट पर अर्धनग्न होकर रेलिंग पकड़े खड़ा था। घाट पर मौजूद लोग उसे समझाने और रोकने की कोशिश कर रहे थे।

भीड़ में खड़े कुछ लोग कह रहे थे कि युवक नशे में है। कुछ देर तक बातचीत चलती रही, लेकिन अचानक युवक ने दोनों हाथ जोड़कर “हर-हर महादेव” कहा और तेज बहाव वाली नदी में कूद गया।

जैसे ही युवक पानी में गिरा, लोग घबराकर चिल्लाने लगे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दुर्ग कोतवाली को दी। सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली के आरक्षक हरीश राव और श्रीराम मौके पर पहुंचे। युवक को बचाने नदी में कूद गए। उन्होंने युवक तक पहुंचने की पूरी कोशिश की, लेकिन तेज धारा की वजह से असफल रहे। इसके बाद घाट पर मौजूद मछुआरे भी पानी में उतरे और काफी प्रयासों के बाद युवक को बाहर निकाला गया। इसके बाद युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी। आज शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts