Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
रायगढ़ आसपास

एक ही फंदे में युवक और युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान

रायगढ़. जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह दोनों की लाश जंगल में पेड़ से लटकती मिली। इससे पहले उन्होंने जमीन पर लिखा- एक साथ आग देना। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। युवक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी काम करता था। 5-6 माह से दोनों शादी करने की बात कहते थे। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ग्राम एडूकला के जंगल में ग्रामीण महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान उन्होंने पेड़ पर युवक और युवती को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत छाल पुलिस को सूचना दी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के साथ जांच शुरू कर दी। शवों को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक रामकुमार अगरिया किसी कंपनी में मजदूरी करता था और वह परमेश्वरी अगरिया से शादी करना चाहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts