सूजा चेहरा और होंठ, एक गलती से उर्फी जावेद के चेहरे का हुआ बुरा हाल, जानें क्या है लिप फिलर्स ट्रीटमेंट और उसके नुकसान
सोशल मीडिया की सेंसेशन क्वीन उर्फी जावेद एक बार फिर अपने फैंस के बीच सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार उर्फी अपने किसी अजीबोगरीब फैशन सेंस की वजह से नहीं बल्कि हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक फोटो के बाद चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को बताया कि कैसे लिप फिलर्स की वजह से उन्हें बहुत तकलीफ हुई और उनका पूरा चेहरा बिगड़ गया। आइए जानते हैं आखिर क्या होता है लिप फिलर ट्रीटमेंट और उससे जुड़े फायदे, नुकसान और कीमत।
क्या होता है लिप फिलर ट्रीटमेंट?
लिप फिलर एक कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट होता है, जिसका असर 6 महीने से 1 साल तक बना रहता है। इस ट्रीटमेंट के दौरान होंठों को मोटा, शेप्ड और आकर्षक दिखाने के लिए इंजेक्शन के जरिए हायलूरोनिक एसिड या अन्य जेल जैसे पदार्थ डाले जाते हैं।
आप के लिए खास
आंधी तूफान भी नहीं रोक पाई ये अनोखी शादी, घुटने तक भरे पानी में हुई रस्में; चर्च में दिखा अद्भुत नजारा
एक धड़ 2 सिर, इंदौर में अनोखे जुड़वा बच्चों का जन्म; डॉक्टर भी हैरान
लिप फिलर्स के नुकसान
-लिप फिलर्स ट्रीटमेंट लेने के बाद इंजेक्शन लगने की वजह से होंठों में सूजन और लालीपन कुछ दिन तक बना रहता है।
-लिप फिलर्स ट्रीटमेंट लेने से कई बार होंठों को एक जैसी शेप नहीं मिल पाती है।
-संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को लिप फिलर्स ट्रीटमेंट लेने के बाद एलर्जी या जलन महसूस हो सकती है।
-कुछ मामलों में लिप फिलर्स ट्रीटमेंट के बाद हल्का दर्द या नीले निशान उभर सकते हैं।
-लिप फिलर्स ट्रीटमेंट लेने के बाद इसे करवाने वाले व्यक्ति को बार-बार टच-अप की जरूरत पड़ती रहती है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस ट्रीटमेंट का असर 6-12 महीने में खत्म हो सकता है।
लिप फिलर्स ट्रीटमेंट का खर्च
भारत में लिप फिलर ट्रीटमेंट का खर्च शहर, क्लीनिक और विशेषज्ञ पर निर्भर करता है। आमतौर पर लिप फिलर ट्रीटमेंट का खर्च 18 हजार से 40 हजार तक हो सकता है।















