Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा से गांजा लेकर मथुरा जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, नगरनार पुलिस ने 8.5 किलो गांजा पकड़ा
छत्तीसगढ़

ओडिशा से गांजा लेकर मथुरा जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, नगरनार पुलिस ने 8.5 किलो गांजा पकड़ा

NH-63 पर धनपुंजी आरटीओ नाका के पास घेराबंदी कर पकड़ा, 4.25 लाख रुपए का गांजा और मोबाइल-नगदी जब्त
जगदलपुर।
छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बस्तर जिले की नगरनार पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रहे थे। पुलिस ने उनके बैग से 8 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग ओडिशा से गांजा लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-63 के रास्ते मथुरा जा रहे हैं। सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस ने धनपुंजी आरटीओ नाका के पास घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध पति-पत्नी को रोककर तलाशी ली गई। उनके बैग की जांच करने पर गांजे के चार पैकेट मिले।
मथुरा के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेंद्र दास और उसकी पत्नी संचिता दास के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के मथुरा के निवासी हैं। पुलिस ने गांजे के अलावा नगदी और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts