Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • धनतेरसः जान लें खरीदारी के सुबह-शाम के सभी मुहूर्त
देश-विदेश

धनतेरसः जान लें खरीदारी के सुबह-शाम के सभी मुहूर्त

Dhanteras shopping muhurat 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 18 अक्तूबर, शनिवार को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य हुआ था, जिसके कारण इसे धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि के साथ यम देवता की पूजा का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति, झाड़ू, धनिया, बर्तन, वस्त्र व अन्य नई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन चांदी व पीतल से बनी चीजों को खरीदने से धन में तेरह गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 43 मिनट पर प्रारंभ होगा और सुबह 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। ब्रह्म मुहूर्त को आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। जानें धनतेरस पर खरीदारी के सुबह-शाम के सभी शुभ मुहूर्त।

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण त्रयोदशी 18 अक्तूबर, शनिवार को दोपहर 12:20 बजे प्रारंभ होगी, जिसका समापन 19 अक्तूबर, रविवार को दोपहर 01:52 मिनट पर होगा। धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम 07:16 बजे से रात 08:20 बजे तक रहेगा।

धनतेरस खरीदारी के सुबह-शाम के शुभ मुहूर्त 2025: धनतेरस के दिन सोना-चांदी समेत अन्य चीजों की खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। देखें यहां धनतेरस खरीदारी के सभी उत्तम समय-

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:43 बजे से सुबह 05:33 बजे तक।

प्रातः सन्ध्या- सुबह 05:08 बजे से सुबह 06:24 बजे तक।

अमृत काल- सुबह 08:50 बजे से सुबह 10:33 बजे तक।

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक।

विजय मुहूर्त- दोपहर 02:00 बजे से दोपहर 02:46 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:48 बजे से शाम 06:14 बजे तक।

धनतेरस पर खरीदारी के लिए सुबह के शुभ चौघड़िया मुहूर्त:
शुभ – उत्तम: सुबह 07:49 बजे से सुबह 09:15 बजे तक।

लाभ – उन्नति: दोपहर 01:32 बजे से दोपहर 02:57 बजे तक।

अमृत – सर्वोत्तम: दोपहर 02:57 बजे से शाम 04:23 बजे तक।

धनतेरस पर खरीदारी के लिए शाम के शुभ चौघड़िया मुहूर्त:
लाभ – उन्नति: शाम 05:48 बजे से शाम 07:23 बजे तक।

शुभ – उत्तम: शाम 08:57 बजे से रात 10:32 बजे तक।

अमृत – सर्वोत्तम: रात 10:32 बजे से देर रात 12:06 बजे तक।

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का प्रदोष व वृषभ काल मुहूर्त: धनतेरस के दिन प्रदोष काल व वृषभ काल में खरीदारी को अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। इस दिन खरीदारी के लिए प्रदोष काल शाम 05:48 बजे से रात 08:20 बजे तक रहेगा। वृषभ काल शाम 07:16 बजे से रात 09:11 बजे तक रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts