Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर में न्यूड-पार्टी का प्रमोशन करने वाला गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी
छत्तीसगढ़

रायपुर में न्यूड-पार्टी का प्रमोशन करने वाला गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

रायपुर. राजधानी रायपुर में कथित न्यूड पार्टी के नाम पर सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के अनूपपुर निवासी आदर्श अग्रवाल (20) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार युवक इंस्टाग्राम पर sinful_writer1 नाम से आईडी बनाकर युवाओं को पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा था। जबकि एंट्री फीस 40 हजार रुपए रखी गई थी। वहीं अब पुलिस इस मामले से जुड़े बाकी लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

इंस्टाग्राम आईडी संचालक के खिलाफ केस
दरअसल, 13 सितंबर को पुलिस को जानकारी मिली थी कि रायपुर में न्यूड पार्टी के नाम से सोशल मीडिया पर कपल्स और गर्ल्स को आमंत्रण दिया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम आईडी संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया।

एमपी से पकड़ाया आरोपी
रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पेशल टीम गठित की और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। टीम ने दो दिन तकनीकी जांच के बाद आरोपी की लोकेशन बिजुरी (जिला अनूपपुर, म.प्र.) में पाई। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और आरोपी आदर्श अग्रवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक आईफोन जब्त किया।

पुलिस ने आरोपी की मांगी रिमांड
आरोपी के खिलाफ रायपुर पुलिस ने अदालत से रिमांड की मांग की है, ताकि उससे जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस को शक है कि इस मामले में और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी आदर्श अग्रवाल रेलवे फाटक रोड, अंबिका लॉज के पास, बिजुरी थाना बिजुरी, जिला अनूपपुर (म.प्र.) का निवासी है। पुलिस ने बताया कि इस तरह की अश्लील पार्टियों के आमंत्रण और प्रचार-प्रसार पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

अब तक आठ गिरफ्तारी हो चुकी
तेलीबांधा पुलिस ने न्यूड पार्टी केस में दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। एक केस में सात और दूसरे केस में अब तक एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। न्यूड पार्टी सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts